दिल के जज्बातों का
5.0
About author : बचपन से ही हिंदी भाषा के प्रति लगाव रखने वाले डॉ विनय उपाध्याय का प्रारंभिक शिक्षण मुंबई के स्वामी विवेकानंद विद्यालय में हुआ । विज्ञान में रुचि के कारण इस विधा में द्वितिय वर्ष बीएससी फिज़िक्स तक कि पढ़ाई रामनिरंजन झुनझुनवाला कॉलेज में हुई। उसके दौरान होम्योपैथीक कॉलेज में स्थान मिलने से बीएससी छोड़कर डॉक्टर बन गए। स्वभाव से स्पष्ट और सरल हैं।शुरुवात से ही सत्य की राह पर चलना पसंद है। कविताएँ लिखने का शौक तीसरी कक्षा से लगा। समय समय पर शिक्षा के दौरान वार्षिक पुस्तिकाओं में कविताएँ छपती रही हैं।
About book : यह पुस्तक जीवन में विभिन्न समयों पर मन में आने वाली भावनाओं से प्रेरित है। आम जीवन में जिस उतार चढ़ाव का सामना होता है वह बताया गया है। पुस्तक में समाज में साफ सफाई का संदेश भी है। हमारी धरती, नदियाँ ,समंदर तथा पवन के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का एहसास भी कराया गया है। इसके साथ ही प्रेम और विरह को भी प्रमुखता से लिखा गया है।इसके पठन के दौरान पाठक को ये प्रतीत होगा कि ये कविताएँ उसके जीवन का प्रतिरूप हैं। इस पुस्तक में ईश्वर की भक्ति का गुणगान भी है। कहा जाए तो जीवन की व्यथा ,प्यार,व्यहार,सम्मान,अपमान,बेवफ़ाई जैसे कई मानवीय गुणों को व्यक्त किया गया है।
Vinay Raj :
Storage of own feeling , expressing and enjoying the life