About Book
इस पुस्तक में लेखिका डॉ. राजश्री जयंती ने अपनी लेखनी के माध्यम से मोदी जी की जीवनी तथा उनके नेतृत्व की गहराई को छूने का प्रयास किया है। 'मेक इन इंडिया', 'आत्मनिर्भरता', 'नवाचार', 'विजन 2047' और 'भारत के सेमीकंडक्टर मिशन' जैसे अध्यायों के साथ नरेंद्र मोदी के वैश्विक प्रभाव को काफी रोचक ढंग से लिखा गया है, जो भारत की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के प्रति उनके अडिग संकल्प को रेखांकित करता है। ऐसे कई आयामों को डॉ. जयंती ने संवेदनशीलता के साथ साहित्यिक शैली में पिरोया है
About Author
. राजश्री जयंती समकालीन भारत की उन विरल बहुमुखी प्रतिभाओं में से हैं, जिनके व्यक्तित्व में शिक्षा, संस्कृति, साहित्य और सामाजिक चेतना का सजीव समन्वय दिखाई देता है। इनकी पहचान शिक्षाविद्, लेखिका, समाजसेविका, प्रख्यात उद्घोषिका, गायिका तथा डॉ अभिनेत्री के रूप में है। वे दूरदर्शन केंद्र दिल्ली में समाचार वाचिका रही हैं।
भारतीय संस्कृति और पर्यावरण के प्रति उनके गहन अनुराग के प्रतिफल के रूप में उनकी चर्चित पुस्तक 'Our Environment: From Rigveda to Gandhi' के रूप में सामने आई, जिसका लोकार्पण असम के माननीय मुख्यमंत्री डॉ हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा किया गया था।
एक संवेदनशील समाजसेविका और मानवाधिकारों की सतर्क अध्येता के रूप में वे सामाजिक सरोकारों से निरंतर जुड़ी रही हैं। प्रधानमंत्री की उपस्थिति में हजारीबाग-कोडरमा नई रेल लाइन के उद्घाटन समारोह में इनके मंच संचालन को काफी सराहा गया था। कवयित्री के रूप में श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित 'काव्यांजलि' कार्यक्रम के आयोजन एवं सहभागिता के माध्यम से उन्होंने अपनी सशक्त भूमिका निभाई।
वर्तमान में वे झारखंड ग्रामीण बैंक की निदेशक हैं। शिक्षा, समाज, साहित्य और सार्वजनिक जीवन में उनके निरंतर योगदान और प्रतिबद्धता को देखते हुए इन्हें 'झारखंड रत्न', 'शिक्षा सेवा रत्न', 'साहित्य अलंकार' आदि सम्मान से सम्मानित किया गया है।