support@shashwatpublication.com +91 7000072109 B-75, Krishna Vihar, Koni, Bilaspur, C.G 495001
Mon - Sat 10:00 AM to 5:00 PM
Book Image
Book Image
Book Image

ISBN : 978-93-7462-099-1

Category : Non Fiction

Catalogue : Self Help

ID : SB22172

ANTARJYOTI

MANAV CHETNA KE UTKARSHH KA VIGYAN

Dr G. D. Mahant

Paperback

519.00

e Book

299.00

Pages : 139

Language : Hindi

PAPERBACK Price : 519.00

About Book

अंतरज्योति मानव चेतना के उत्कर्ष का विज्ञान “अंतरज्योति” केवल एक पुस्तक नहीं है, बल्कि आत्म खोज, चेतना विकास और जीवन परिवर्तन की एक यात्रा है│यह पुस्तक आपको आपके भीतर छिपी अंतरज्योति से परिचय करती है जो, आपको विचारो, भावनाओं, निर्णयों और जीवन की दिशा को संचालित करती है│ इस पुस्तक में आधुनिक मनोविज्ञान, दर्शन, आत्मचिंतन, जीवन कौशल, चेतना, विज्ञान और भारतीय आध्यात्मिक ज्ञान को सरल व व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत किया गया हैं│ यह पुस्तक वर्तमान शिक्षा प्रणाली जोकि मुख्यत: सुचना, परीक्षा, डिग्री, और रोजगार पर केन्द्रित है तथा जीवन जीने की कला, आत्मजागरूकता, भावनात्मक संतुलन, उदेश्यबोध और चेतना के विकास पर पर्याप्त ध्यान नहीं देती│ उस पर बहुत बारीकी से पाठकों का ध्यानाकर्षण किया है│ पुस्तक यह प्रश्न उठाती है कि, • यदि शिक्षा उद्देश्य केवल नौकरी है, तो जीवन का उद्देश्य कौन सिखाएगा? • यदि शिक्षा बुद्धि का विकास करती है, तो चेतना का विकास कौन करेगा • यदि शिक्षा प्रतिस्पर्धा सिखाती है, तो सहयोग और करुणा कौन सिखाएगा? पुस्तक ऐसे शिक्षा मॉडल की वकालत करती है जिसमें • ज्ञान के साथ विवेक हो, • कौशल के साथ चरित्र हो, • Career के साथ Purpose भी हो,


About Author

संस्थापक- अंतरज्योति “चेतना आधारित शिक्षा के प्रेणेता डॉ. जी.डी. महंत एक शिक्षाविद, विचारक, लाइफकोच, शोधकर्ता और सामाजिक परिवर्तन के प्रति समर्पित मार्गदर्शक है│ उन्होंने अपना जीवन शिक्षा प्रणाली में सुधार और मनुष्य कैसे जागरूक संतुलित और सार्थक जीवन (Education Reform) जिए│ उसके उत्तर की खोज में जीवन समर्पित किया हैं│ उनके द्वारा ऐसी मानव सभ्यता की ऐसी आधारशीला रखी जा रही है जिसमें प्रत्येक नागरिक चेतन Conscious हो │ वर्षो के अध्ययन, अध्यापन, नेतृत्व, मनोविज्ञान, योग, दर्शन तथा भारतीय ज्ञान परम्परा के गहन अनुभव के आधार पर उन्होंने “अंतरज्योति” नामक चेतना आधारित शिक्षा मॉडल का विकास किया│ यह मॉडल सूचना केन्द्रित शिक्षा से आगे बढ़कर मानव चेतना, चरित्र, आत्मबोध और समग्र व्यक्तित्व विकास पर केन्द्रित हैं│ डॉ. महंत ने शिक्षा, कौशल, विकास, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक विकास के अनेक क्षेत्रों में कार्य किया है│ उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी परियोजनाओं तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नेतृत्वकारी भूमिकाएँ निभाई है│ उनका मानना है कि २१ वीं सदी की सबसे बड़ी आवश्यकता केवल ज्ञान बल्कि जागरूकता (Awareness) विवेक (Wisdom) और चेतना (Consciousness) है│ उनकी शैक्षणिक पृष्टभूमि में विज्ञान आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सा, मनोविज्ञान, योग, वेदांत तथभारतीय दर्शन का व्यापक अध्ययन सम्मिलित है│ इसी बहुआयामी अनुभव ने उन्हें आधुनिक विज्ञान और प्राचीन ज्ञान के बीच एक सेतु बनाने की प्रेरणा दी│ डॉ. महंत का विश्वास है कि, “जब चेतना विकसित होती है, तब व्यक्ति बदलता है,जब व्यक्ति बदलता है,और जीवन बदलता, तब समाज और राष्ट्र का भविष्य बदलता है │” अंतरज्योति उसी मिशन का विस्तार है एक ऐसा प्रयास जो व्यक्तियों को स्वयं से जोड़कर उनके भीतर की सुप्त संभावनाओं को जागृत करने और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने की दिशा में मार्गदर्शन प्राप्त करता है │ आज वे युवाओं, शिक्षकों, अभिभावकों, उद्यमियों और जीवन में गहरे अर्थ की खोज करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक नई दिशा देने के लिए समर्पित है│ उनका संदेश: “मै आपको कोई नया सत्य देने नहीं आया हूँ│ मेरा उद्देश्य केवल इतना है कि आपके भीतर जो ज्योति, सत्य, शक्ति, और प्रकाश पहले से मौजूद है, आप उसे स्वयं पहचान सके│ अंतरज्योति उसी पहचान की यात्रा है│” “सबसे बड़ी शक्ति तुम्हारे भीतर ही है जिसे तुम्हें जगाना ही होगा, उसके अलावा कोई तुम्हे सच्चा ज्ञान और सफलता नहीं दिला सकता│” Dr. G.D. Mahant Founder Antarjyoti (A Consciousness-Based Education Movement)

Customer Reviews


 

Book from same catalogue